भारत के शेयर बाजार में जनवरी 2026 का पहला हफ्ता इतिहास में दर्ज हो गया है। वजह है – Kotak Securities का एक ऐसा तकनीकी सिस्टम फेलियर जिसने पूरे ब्रोकिंग इंडस्ट्री को हिला दिया। एक साधारण F&O ट्रेडर गजानन राजगुरु के ट्रेडिंग अकाउंट में अचानक ₹40 करोड़ दिखाई देने लगे। न उसने लोन लिया, न मार्जिन बढ़ाया और न ही कोई बैंक ट्रांसफर हुआ। यह पैसा पूरी तरह से Kotak के ट्रेडिंग सिस्टम की गलती से उसके अकाउंट में दिखा। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस गड़बड़ी के बाद उस ट्रेडर ने लगभग 20 मिनट के भीतर Nifty और Bank Nifty के ऑप्शंस में बड़े-बड़े ट्रेड किए और लगभग ₹1.75 करोड़ का प्रॉफिट बना लिया। जैसे ही Kotak को इस गड़बड़ी का पता चला, कंपनी ने तुरंत अकाउंट फ्रीज कर दिया और पूरा मामला अब कानूनी लड़ाई में बदल गया है। ₹40 करोड़ कैसे दिखा एक आम ट्रेडर के अकाउंट में? Kotak Securities का जो सिस्टम फेल हुआ वह उनका Risk Management System यानी RMS था। RMS का काम यह देखना होता है कि किसी ग्राहक के पास कितना पैसा है, वह कितना रिस्क ले सकता है और कितनी बड़ी पोजीशन खोल सकता है। लेकिन उस दिन सिस्टम ने गज...